Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Cabinet meeting at Chandigarh CM residence discussion on new recruitment and land pooling policy

पंजाब कैबिनेट बैठक: नई भर्ती, लैंड पूलिंग पॉलिसी समेत मुख्य एजेंडों पर चर्चा, ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा बढ़ाई

Fri, 25 Jul 2025 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Jul 2025 05:55 PM IST
सार

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। बैठक में नई भर्ती, लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसानों की ओर से भेजे जा रहे सुझावों पर और राज्य में उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Punjab Cabinet meeting at Chandigarh CM residence discussion on new recruitment and land pooling policy
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर हुई। बैठक में नई भर्ती, लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसानों की ओर से भेजे जा रहे सुझावों पर और राज्य में उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


वहीं, बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए, जिनमें ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा को बढ़ाना और पंजाब में बीजों की कालाबाजारी करने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान जैसे फैसले लिए गए हैं। पंजाब में ग्रुप डी की भर्ती के लिए पहले आयु सीमा को दो साल बढ़ा दिया गया है। पहले आयु सीमा 18 से 35 साल तक थी अब इसे बढ़ाकर 18 से 37 साल किया गया है। वहीं बीजों की कालाबाजारी को रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा और 50 लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान किया गया है।  
विज्ञापन


इसके अलावा मानसून के चलते पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण फसली के नुकसान, ढांचागत नुकसान और बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर गठित की गई सिलेक्ट कमेटी को भेजे गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह आप में शामिल
प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह वीरवार को आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। अरोड़ा ने बताया कि डॉ. पूजा कई राज्यों में 70 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान चलाती हैं। उनके संस्थानों ने रोजगार प्रशिक्षण और कॅरिअर निर्माण के अवसर प्रदान करके हजारों महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद की है। इस दौरान डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि राजनीति हमें लाखों लोगों के जीवन को बदलने का अवसर देती है। आम लोग भी राजनीति में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद अब मेरा मुख्य ध्यान महिला सुरक्षा और महिलाओं के कौशल विकास पर रहेगा, ताकि हर महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed