{"_id":"67bbe5dca7216c8b8204a102","slug":"punjab-bjp-chief-sunil-jakhar-raised-issue-of-broken-seats-in-indigo-airlines-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो में टूटी सीटों का मुद्दा: शिवराज चाैहान के बाद अब सुनील जाखड़ भड़के, कहा-'चलता है' का रवैया ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो में टूटी सीटों का मुद्दा: शिवराज चाैहान के बाद अब सुनील जाखड़ भड़के, कहा-'चलता है' का रवैया ठीक नहीं
Mon, 24 Feb 2025 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:52 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सुनील जाखड़ ने कहा कि वह इसलिए यह मुद्दा उठा रहे हैं, ताकि एयरलाइन इसे हलके में न लें। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) भी इसमें सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इंडिगो की खराब सीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से एअर इंडिया में टूटी सीट का मुद्दा उठाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने इंडिगो एयरलाइन में टूटी सीटों का मुद्दा उठाया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जाखड़ ने कहा कि वह इसलिए यह मुद्दा उठा रहे हैं, ताकि एयरलाइन इसे हलके में न लें। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) भी इसमें सख्त कार्रवाई करें।
जाखड़ ने पोस्ट में कहा कि यह 27 जनवरी को चंडीगढ़-दिल्ली फ्लाइट इंडिगो की कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें कई सीटों पर ढीले तकिए और सीटें सही नहीं हैं, जो सुरक्षा नियमों के अनुसार होनी चाहिए। केबिन क्रू ने इस बारे में कुछ भी करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए। जाखड़ ने कहा कि मुझे खराब सीटों की सुविधा के बारे में चिंता नहीं है। मेरा चिंता इस बात को लेकर है कि एयरलाइनों का चलता है का रवैया आगे जारी नहीं रहे। यह सुरक्षा मानकों के हिसाब से सही नहीं है।