फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PRTC strike in Punjab Indefinite strike announced

पंजाब में PRTC का चक्का जाम: अनिश्चित काल तक हड़ताल की एलान, सरकार का एक्शन- कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 29 Nov 2025 01:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़\बठिंडा\जगरांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़\बठिंडा\जगरांव Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:31 PM IST
सार

पंजाब में सरकारी बसों के पहिए पूरी तरह थम चुके हैं। पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
PRTC strike in Punjab Indefinite strike announced
जगरांव में धरना देते पीआरटीसी मुलाजिम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर निकालने के विरोध में शुक्रवार से प्रर्दशन कर रहे पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों का दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी है। वहीं, हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी कच्चे मुलाजिमों को ई-मेल भेज दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को भी पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज की बसों के पहिए थमे रहे। कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर दिए हैं। धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। कर्मचारियों ने पूरे पंजाब में अनिश्चित काल के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


सरकारी बसों के चलने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। पूरे प्रदेश में बसों का संचालन ठप कर दिया गया है। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। बठिंडा, जगरांव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर समेत तमाम शहरों में बसों का संचालन बिल्कुल बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबित मांगों को लेकर पीआरटीसी बसों में कार्यरत कच्चे कर्मियों ने शनिवार को एक बार फिर जगरांव बस स्टैंड पर धरना दे दिया। दूसरी ओर पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरे बस स्टैंड परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

कर्मियों का आरोप है कि सरकार न तो उन्हें पक्का कर रही है और न ही अपने अधिकारों की मांग करने दे रही है। रोडवेज के कच्चे कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया था, लेकिन पुलिस ने सरकारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए धरना शुरू होने से पहले ही कई यूनियन नेताओं को उनके घरों से उठा लिया था। धरने पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर कुछ समय के लिए थानों में रखा गया।

महिंदर सिंह, ने कहा पुलिस ने शुक्रवार को जिन नेतताओं को घरों से उठाया गया, उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को बिना किसी नेतृत्व के ही बस स्टैंड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

बठिंडा में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे मुलाजिम
किलोमीटर स्कीम का विरोध करते आ रहे पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने शनिवार को अनिश्चित काल समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। ठेका मुलाजिम यूनियन आउट सोर्सिंग के नेताओं ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि जब किलोमीटर स्कीम वाले टेंडर वापिस नहीं लिए जाते तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बताते चले कि बीते दिन शुक्रवार को कच्चे कर्मियों ने चक्का जाम करना था।लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने यूनियन नेताओं और कुछ वर्करों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद गुस्साए 11 कर्मी पेट्रोल की बोतले लेकर पानी की टैंकी पर चढ़ गए थे। बीती रात जब पुलिस ने हिरासत में लिए कच्चे कर्मियों को रिहा कर दिया था तो उसके बाद कच्चे कर्मी पानी की टैंकी से नीचे उतर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed