फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pargat Singh Takes Charge as Punjab Congress Chief, Sachin Pilot Calls for Unity and End to Factionalism

ताजपोशी: परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, एकजुटता का संदेश, पायलट ने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया

Mon, 12 Oct 2026 09:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 12 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली है। उन्होंने एकजुटता का भी संदेश दिया। नेताओं से साफ सुथरी राजनीतिक करने का आह्वान किया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Pargat Singh Takes Charge as Punjab Congress Chief, Sachin Pilot Calls for Unity and End to Factionalism
punjab assembly election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी में टिकट मेरिट के आधार पर देने की बात कही। परगट सिंह ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने परगट सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पदभार संभालने से पहले परगट सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। परगट ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने किसानों, युवाओं और आम लोगों के हकों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया। परगट ने बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पंजाब के लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। परगट ने आरोप लगाया कि आप विधायक दिल्ली के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव सिन्हा से कानून के दायरे में रहकर काम करने की अपील की।
 

पायलट ने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने समारोह के जरिये कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने पूर्व प्रधान राजा वड़िंग के काम की सराहना की। पायलट ने कहा कि परगट सिंह के पास अनुभवी नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम मिलकर पार्टी को आगे ले जा सकती है। पायलट ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने आप सरकार पर प्रदेश को लूटने का आरोप भी लगाया।
 

बाजवा ने वोट कटने पर चिंता जताई
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एसआईआर के दौरान पंजाब में 20 लाख वोट कटने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नेताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होने का आग्रह किया। बाजवा ने कहा कि बेवजह लोगों के वोट नहीं काटे जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो बंगाल में हुआ, वह पंजाब में भी हो सकता है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहें।

 

चन्नी और रंधावा ने एकजुटता का आह्वान किया
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जल्द ही बड़ी रैली के साथ चुनाव प्रचार शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसी भी भ्रष्ट नेता को बख्शा नहीं जाएगा। चन्नी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया।
 

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन ताकतों के खिलाफ लड़ रही है, जो पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचा रही है। रंधावा ने परगट सिंह के हॉकी खिलाड़ी होने का उल्लेख करते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी की चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed