फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Manish Sisodia said Any AAP leader who indulges in corruption will not be spared

'जो AAP नेता करप्शन करेगा, बख्शा नहीं जाएगा': मनीष सिसोदिया बोले- भ्रष्टाचार का नतीजा... गिरफ्त में MLA अरोड़ा

Thu, 29 May 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 May 2025 06:01 PM IST
सार

जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसे में आप ने उद्योगपति नितिन कोहली को पार्टी में शामिल कर जालंधर सेंट्रल का इंजार्च बनाकर हलके की कमान उन्हें सौंप दी है।   

विज्ञापन
Manish Sisodia said Any AAP leader who indulges in corruption will not be spared
जालंधर में मनीष सिसोदिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान व हॉकी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट नितिन कोहली वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर भी खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को भी सुनेंगे।

विज्ञापन


पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी की करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस है। इसका नतीजा है कि आप विधायक रमन अरोड़ा विजिलेंस की गिरफ्त में है और विजिलेंस को फ्री हैंड दिया गया है। अगर कोई नेता करप्शन करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। हलके के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार केस में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पार्टी उनकी जगह अब कोई नया विकल्प तलाशेगी। आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया। पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है।
विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने और विरोधियों में फर्क नहीं करती है। सही और गलत में फर्क देखती है। पार्टी ने जो एक्शन लिया, उसमें जनता में क्या संदेश गया है, वह जरूरी है। विपक्ष वालों का काम विरोध करना है। विरोध में ही विकास है। पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी लाइन और नियमों के विपरीत जो भी जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी किसी का बचाव नहीं करेगी। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में उद्यमी व व्यापारियों का आप में रुझान व विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed