फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   KZF Terrorist Encounter in Pilibhit Terrorist Jagjit posted in British Army Jaswinder Mannu sitting in Greece

KZF Terrorist Encounter: यूपी में मारे गए तीनों आतंकियों को ऑपरेट कर रहा था ब्रिटिश सेना में तैनात आतंकी जगजीत

Mon, 23 Dec 2024 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों को लेकर खुलासा किया है कि तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे।

विज्ञापन
KZF Terrorist Encounter in Pilibhit Terrorist Jagjit posted in British Army Jaswinder Mannu sitting in Greece
यूपी में पुलिस एनकाउंट में मारे गए तीनों आतंकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले थे। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर हैं। मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में वांछित थे। 

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों को लेकर खुलासा किया है कि तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे। वहीं, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) आतंकी जगजीत ब्रिटिश सेना में तैनात है। ग्रीस में बैठे जसविंद्र मन्नू ने इन्हें काम सौंपा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को केजेडएफ के प्रमुख रणजीत सिंह नीता और गुरदासपुर के गांव अगवान निवासी हाल में ग्रीस में बैठा जसविंदर सिंह मन्नू द्वारा ऑपरेट किया जाता है। इसका नियंत्रण यूके में रहने वाले और ब्रिटिश सेना में कार्यरत जगजीत सिंह के पास है। जगजीत सिंह ने फतेह सिंह बग्गी की पहचान का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन




गुरुदासपुर में चौकी पर किया था हमला
19 दिसंबर को गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू इस हमले का सरगना है। 

ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी ऑटो से आए थे
इस हमले के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया की आतंकी एक ऑटो से आए थे। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में ले लिया था। फॉरेंसिक टीम की जांच में भी यही बात सामने आई कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का उपयोग किया गया था। तीनों आतंकी मामले में वांछित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed