फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heroin found in field in Pathankot Dropped by drone in village one kilometer from border

पठानकोट में खेत से मिली हेरोइन: सीमा से एक किमी दूर गांव में ड्रोन से गिराई थी, एजेंसियां जांच में जुटीं

Thu, 24 Sep 2026 01:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 24 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

सुबह करीब 10 बजे अजीत राम निवासी गांव पहाड़ीपुर जैसे ही अपने खेतों में पहुंचा तो उसे टेप से लिपटा पीले रंग का एक पैकेट मिला। अजीत राम को संदेह हुआ कि इसमें जरूर कोई नशीली वस्तु या फिर हथियार हो सकते हैं। जीत राम ने तुरंत बीएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन को उक्त पैकेट की सूचना दी।

विज्ञापन
Heroin found in field in Pathankot Dropped by drone in village one kilometer from border
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाक सीमा से महज एक किलोमीटर पठानकोट के गांव पहाड़ीपुर में एक किसान के खेतों से करीब आधा किलो हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है। संदेह है कि यह हेरोइन की खेप बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से खेतों में गिराई गई है। जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे अजीत राम निवासी गांव पहाड़ीपुर जैसे ही अपने खेतों में पहुंचा तो उसे टेप से लिपटा पीले रंग का एक पैकेट मिला। अजीत राम को संदेह हुआ कि इसमें जरूर कोई नशीली वस्तु या फिर हथियार हो सकते हैं।
विज्ञापन


जीत राम ने तुरंत बीएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन को उक्त पैकेट की सूचना दी। पुलिस और बीएसएफ खेतों में पहुंची और तुरंत पैकेट को कब्जे में लिया। पैकेट का तोल जांच करने पर आधा किलोग्राम हेरोइन निकली। सेना ने पुलिस को हेरोइन का पैकेट सौंप आगे की जांच के लिए कहा है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बॉर्डर पार से हेरोइन की खेप कैसे आई और गांव में किसने मंगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अजीत राम ने खेतों को ठेके पार किसी से लिया हुआ है और वे रोजाना की भांति अपने खेतों में लगाई फसल को देखने के लिए गया था। 

बता दें कि पहले भी बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से पठानकोट हेरोइन पहुंच चुकी है और बॉर्डर क्षेत्र के कुछ युवकों का ऐसे मामले में नाम भी सामने आ चुका है। जिसके बाद कुछ समय के लिए ये सिलसिला थम गया और इस हरकत को देख लगता है कि लोकल तस्कर और बॉर्डर पार से तस्कर दोबारा एक्टिव हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed