फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Player Satnam Singh wins bronze at Asian Games in rowing Bhagwant Mann cash reward of ₹50 lakh

पंजाब के सतनाम ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य: रोइंग में दिलाई जीत, सीएम मान ने किया 50 लाख के इनाम का एलान

Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतनाम सिंह को राज्य की खेल नीति के तहत 50 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Player Satnam Singh wins bronze at Asian Games in rowing Bhagwant Mann cash reward of ₹50 lakh
अपने साथी के साथ सतनाम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में रोइंग के डबल स्कल्स मुकाबले में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ी सतनाम सिंह को राज्य सरकार 50 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतनाम सिंह और उनके साथी सलमान खान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह को राज्य की खेल नीति के तहत 50 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मान ने कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed