फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Former Sarpanch brutally hacked to death with axe at liquor shop in Bathinda

कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन: पंजाब में खौफनाक वारदात, शराब लेने गए पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या; देखें वीडियो

Sun, 04 Oct 2026 07:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक बार वहां से चला गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद वापस आया। उसने तसल्ली की कि पूर्व सरपंच की मौत हो चुकी है या नहीं, और इसके बाद वह पैदल ही मौके से फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Former Sarpanch brutally hacked to death with axe at liquor shop in Bathinda
बठिंडा में पूर्व सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के अंतर्गत आने वाले गांव जस्सी पो वाली में रविवार शाम को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शराब के ठेके के सामने गांव फूस मंडी के पूर्व सरपंच जगतार सिंह की कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

विज्ञापन


गर्दन पर किए लगातार दो वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत पूर्व सरपंच जगतार सिंह रविवार शाम को गांव जस्सी पो वाली में स्थित एक शराब के ठेके पर शराब खरीदने पहुंचे थे। जब वह ठेके पर खरीदारी में व्यस्त थे, तभी पीछे से एक हमलावर वहां पहुंचा। आरोपी ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के पूर्व सरपंच की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से लगातार दो जोरदार वार किए। हमला इतना भयानक था कि वार से उनका धड़ अलग हो गया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटकर हत्या की पुष्टि कर पैदल भागा आरोपी
मृतक के भतीजे हैप्पी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि उनके चाचा किसी काम से या शराब खरीदने के लिए ठेके पर आए हुए थे, तभी घात लगाकर किए गए इस हमले में उनकी जान चली गई। चश्मदीदों के हवाले से यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक बार वहां से चला गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद वापस आया। उसने तसल्ली की कि पूर्व सरपंच की मौत हो चुकी है या नहीं, और इसके बाद वह पैदल ही मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय देहाती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed