{"_id":"67c01e82974b6527490a23cf","slug":"ed-raids-three-immigration-companies-in-chandigarh-and-ludhiana-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: चंडीगढ़ और लुधियाना में तीन इमीग्रेशन कंपनियों पर ईडी की रेड, 19 लाख जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: चंडीगढ़ और लुधियाना में तीन इमीग्रेशन कंपनियों पर ईडी की रेड, 19 लाख जब्त
Thu, 27 Feb 2025 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:54 PM IST
सार
ईडी की जालंधर टीम ने चंडीगढ़ व लुधियाना में तीन इमिग्रेशन कंपनियों रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड, ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट, इन्फोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और अन्य कंपनियों के ठिकानों पर रेड की। चंडीगढ़ और लुधियाना में ईडी ने इन कंपनियों के पांच बिजनेस ऑफिस और तीन रिहायशी ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर की टीम ने आव्रजन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की यह कार्रवाई अयोग्य लोगों को दस्तावेजों में हेरफेर कर जाली वीजा के जरिये अमेरिका भेजने के गठजोड़ से जुड़ी है।
ईडी की जालंधर टीम ने चंडीगढ़ व लुधियाना में तीन इमिग्रेशन कंपनियों रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड, ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट, इन्फोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और अन्य कंपनियों के ठिकानों पर रेड की। चंडीगढ़ और लुधियाना में ईडी ने इन कंपनियों के पांच बिजनेस ऑफिस और तीन रिहायशी ठिकानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम ने 19 लाख रुपये नकदी, डिजिटल डिवाइस और आपित्तजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। इन डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेजों में ईडी को इन आव्रजन कंपनियों के मनी लॉन्ड्रिन्ग से जुड़े पुख्ता सबूत मिले हैं। इनकी जांच के जरिए एक बड़े घोटाला का पर्दाफाश हो सकता है।

ईडी ने यूएस वीजा धोखाधड़ी मामले में शुरू की जांच
पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू की है। इसमें वीजा कंसल्टेंट्स की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। ईडी की जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने अवैध तरीके से ऐसे वीजा आवेदकों के शिक्षा प्रमाणपत्र और अनुभव पत्रों की जालसाजी की, जो यूएसए में पढ़ाई या काम करने के इच्छुक थे। उन्होंने वीजा आवेदन के लिए न्यूनतम खाता बैलेंस दिखाने के लिए विभिन्न वीजा आवेदकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए और इसके बदले में अवैध कमीशन और शुल्क लिए।
विज्ञापन