फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman murdered in Pathankot Chakki River

एक लाख की उधारी चुकाने से बचने के लिए महिला की हत्या: चक्की दरिया में फेंका शव, बेटे ने बताई पूरी सच्चाई

Thu, 01 Oct 2026 08:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

महिला ने अशरफ अली को करीब एक लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर वह उसे धमकाता था। आठ सितंबर को अशरफ और बशीर ने बहाने से किरण को घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Woman murdered in Pathankot Chakki River
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक लाख रुपये की उधारी चुकाने से बचने के लिए पठानकोट में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दूध बेचने वाले अशरफ अली और उसके रिश्तेदार बशीर दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने महिला की हत्या के बाद शव हिमाचल प्रदेश के चक्की दरिया में फेंक दिया।
विज्ञापन


मृतका किरण के बेटे संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां आठ सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे बिना बताए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


अगले दिन हिमाचल प्रदेश के डमटाल थाना क्षेत्र में चक्की दरिया के पास एक महिला का शव मिला। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किरण के रूप में की।

संदीप ने पुलिस को बताया कि अशरफ अली ने उसकी मां से करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर वह कथित तौर पर उसे धमकाता था। पुलिस जांच के अनुसार, आठ सितंबर को अशरफ और बशीर ने बहाने से किरण को घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव चक्की दरिया में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, वारदात में इस्तेमाल साधनों और शव को दरिया तक पहुंचाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed