फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two arms smugglers arrested 27 pistols, 470 cartridges recovered in Fazilka

27 पिस्तौल, 470 कारतूस बरामद: पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप, पंजाब में सप्लाई करने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 पिस्तौल और 470 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Two arms smugglers arrested 27 pistols, 470 cartridges recovered in Fazilka
बरामद हथियार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सक्रिय एक हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फाजिल्का क्षेत्र से दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को फाजिल्का के गांव मुहार जमशेर के नजदीक भारत-पाक सीमा के पास संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनकी पहचान मंगल सिंह मंगली निवासी तेजा रहेला गट्टी नं. 3 और गुरमीत सिंह निवासी गांव मुहार जमशेर थाना सदर फाजिल्का के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जांच से सामने आया है कि यह हथियार पाकिस्तान से एक विदेशी गिरोह द्वारा तस्करी कर पंजाब भेजे गए थे। इनका इस्तेमाल राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को विभिन्न आपराधिक समूहों के ऑपरेटिव्स तक पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि विदेशी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन और पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed