फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl shot dead after accused shot himself at Tarn Taran Law College Both died see video

पंजाब के लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर: सिरफिरे ने क्लासरूम में युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, Video

Mon, 09 Feb 2026 01:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:21 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में कॉलेज के अंदर युवती की हत्या हुई है। आरोपी युवक ने युवती को गोली मारी और फिर खुद को फिर शूट कर लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl shot dead after accused shot himself at Tarn Taran Law College Both died see video
घटना का सीसीटीवी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में बेहद खौफनाक घटना हुई है। तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को एक सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी पिस्टल से अपने आप को भी शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह था। वह गांव मालियां का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। क्लारूम में मौजूद छात्राओं कमरे से बाहर की तरफ दौड़ी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन




कॉलेज में पिस्टल लेकर पहुंचा था युवक
लॉ कॉलेज में हुई इस बड़ी घटना के पीछे बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे युवक पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंच गया। क्या कॉलेज में सुरक्षा कर्मी नहीं थे। आरोपी युवक पिस्टल लेकर क्लासरूम तक पहुंच गया था। पहले उसने युवती के सिर पर गोली मारी। फिर दोबारा पिस्टल लोड की और अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से वहीं गिर गया। क्लासरूम में खून फैल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन फरार, परिवार ने की न्याय की मांग
घटना के बाद संदीप कौर की लाश कॉलेज के क्लासरूम में पड़ी रही, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतका का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन फिलहाल फरार है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed