फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation bulldozes houses of drug-smuggling brothers

Yamuna Nagar News: नशा तस्कर भाइयों के मकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation bulldozes houses of drug-smuggling brothers
पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद​ पुलिस बल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी में नशा तस्करी के आरोपी दो सगे भाइयों के अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। मकान में मौजूद महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोपियों की मां मुस्तरी अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रही।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध किए थे। पुलिस टीम अपने साथ आंसू गैस के गोले और सुरक्षा उपकरण लेकर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू करने से पहले मकान में मौजूद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घर का सारा सामान बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ समय पूर्व पुराना हमीदा निवासी नईम धोबी और उसके सगे भाई मुस्तकीम को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसपी ने नगर निगम को पत्र लिखकर की ओर से नशे की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की जांच का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों ने बिना कोई नक्शा या बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराए ही खड्डा कॉलोनी में दो मंजिला मकान खड़ा कर लिया था। इसके बाद निगम ने नियमानुसार नोटिस जारी किए। नोटिस की समयावधि पूरी होने पर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण की रूपरेखा तैयार की गई। सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। सुरेंद्र दहिया ने सहायक नगर योजनाकार दर्शन लाल, भवन निरीक्षक नरेंद्र गुंदाल और दीपक की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाया।
कोर्ट में स्टे न होने पर जारी रही कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान आरोपी भाइयों की मां मुस्तरी ने दावा किया कि यह मकान उसके नाम पर है। अधिकारियों को बताया कि वह अपने बेटों नईम और मुस्तकीम को बेदखल कर चुकी है और उनके बेदखली के दस्तावेज भी उसके पास हैं। हालांकि, प्रशासन की कार्रवाई के समय परिवार की अन्य महिलाएं और बच्चे इसी मकान में रह रहे थे, जिस पर महिला ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की वजह से उन्हें साथ रखा गया था। मौके पर पहुंचे परिवार के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि मामले में याचिका अदालत में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को तय है। लेकिन मौके पर मकान तोड़ने पर स्टे ऑर्डर संबंधी कोई वैध अदालती आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। सिटी थाना यमुनानगर के एसएचओ मनोज कुमार के बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम की तरफ से की गई है। निगम की तरफ से अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र आया था। हमने सुरक्षा मुहैया कराई है।
दस्तावेजों में अवैध मिला निर्माण
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संपत्ति के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की गई थी। जांच में पाया गया कि पूरा निर्माण नगर निगम के नियमों और उप-नियमों के विपरीत किया गया था। इस संबंध में मकान मालिक को औपचारिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
आरोपी भाइयों पर दर्ज हैं एनडीपीएस के आठ मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस मकान से जुड़े परिवार के सदस्य लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त रहे हैं। मुस्तरी के दोनों बेटों नईम और मुस्तकीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे कई बार जेल भी जा चुके हैं। इसी आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर पुलिस विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की थी।
हमीदा कॉलोनी क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर कुल 16 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने अदालत से राहत हासिल की है। जिन मामलों में अदालत से कोई रोक या स्टे नहीं है, उनमें नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। -सुरेंद्र दहिया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता।

शहर के भीतर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर इमारतें बनाने वालों और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर।

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

पुराना हमीदा में अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed