फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired army officer cheated in the name of land

Dehradun News: भूमि के नाम पर रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 6.62 लाख की ठगी

Fri, 11 Sep 2026 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Retired army officer cheated in the name of land
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 6.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर के नथुवावाला (कृष्ण विहार) निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेना में तैनाती के दौरान उन्होंने रामपुर कलां निवासी अब्दुल सलाम से जमीन खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा सहसपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद कुमार बहुगुणा और हरीश सिंह बुटोला के माध्यम से हुआ था। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 6,62,200 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री तो करा दी, लेकिन दस्तावेजों में केवल 2,93,000 रुपये की रकम दर्शाई। शेष रकम आरोपियों ने हड़प ली। हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने रजिस्ट्री के बाद जमीन पर कब्जा लेना चाहा, तो पता चला कि उस खसरा नंबर की कोई जमीन मौके पर मौजूद ही नहीं है। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद कुमार बहुगुणा, हरीश सिंह बुटोला और अब्दुल सलाम के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed