{"_id":"688351c58becd3913e05d73e","slug":"gangster-goldy-brar-called-govt-school-teacher-and-demanded-extortion-money-of-rs-5-lakh-in-muktsar-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, पांच लाख दे': स्कूल टीचर को आया कॉल, जान से मारने की धमकी, लिखा- ये आखिरी मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, पांच लाख दे': स्कूल टीचर को आया कॉल, जान से मारने की धमकी, लिखा- ये आखिरी मैसेज
Fri, 25 Jul 2025 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:13 PM IST
सार
पंजाब के सरकारी स्कूल शिक्षक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिक्षक कोफोन कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
goldy brar
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब में रंगदारी मांगने के खेल चल रहा है। आए दिन गैंगस्टर या किसी गैंग से जुड़े बदमाश लोगों को फोन पर धमकाते हुए लाखों रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बिल्कुल ऐसा ही एक मामला पंजाब के मुक्तसर में सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल शिक्षक से रंगदारी मांगी गई है। शिक्षक को गोल्डी बराड़ ने कॉल कर धमकी दी है।
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव नंदगढ़ निवासी सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
लक्खेवाली पुलिस को दी शिकायत में गांव नंदगढ़ वासी परमिंदर सिंह ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में कंप्यूटर टीचर है। 23 जुलाई की सुबह सवा 10 बजे उसे 1343-307-5766 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहा कि वह सरी (कनाडा) से बोल रहा है। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही पुलिस को इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने परमिंदर सिंह को चार बार फिर फोन किया, लेकिन पीड़ित ने डर के मारे फोन नहीं उठाया। फिर शिकायतकर्ता को 15 मिनट बाद दूसरे नंबर 57575711 से मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। मैसेज में उसने धमकियां दी। मैसेज में लिखा कि न तो उसने इंस्टाग्राम, ईमेल पर न फोन पर उसे कोई जवाब दिया है। यह उसका आखिरी मैसेज है। वह अब कॉल नहीं करेगा। उसके डर से वे चाहे विदेश ही क्यों न चला जाए वे उसे नहीं छोड़ेगा ।
इस मामले में जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : पिता ने किया पाप: सो रही नाबालिग को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया, बच्ची चिल्लाई तो मुंह दबाया, बुझाई हवस की प्यास