पंजाब जहरीली शराब कांड: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 27 की गई जान, आठ की हालत गंभीर
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि शराब पीने के बाद यह व्यक्ति अपने घर पर ही था। इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब त्रासदी में मौतों का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है। अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 27 पहुंच गया है। मजीठा हलके के विभिन्न गांवों में जहरीली शराब से अब तक 27 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे पहले मंगलवार को 21 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को दो और लोगों ने दम तोड़ा था। वीरवार को मौतों का आकंड़ा 27 तक पहुंच गया है। जबकि आठ लोग अभी भी अस्पताल में दाखिल है और उनकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं जहरीली शराब बनाने वाले माफिया पर नकेल डालने के लिए पुलिस की ओर से भी लगातार छापामारी की जा रही है। इस मामले में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी मुताबिक कस्बा मजीठा के भंगाली कला से कुल सात लोगों की मौत हुई है। इनके नाम जोगिंदर सिंह, इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, जोगिंदर सिंह और सरवन सिंह है। वहीं मराडी कला से पांच लोगों की मौत हुई है। इनके नाम मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह और सरबजीत सिंह है। इसी तरह गांव थरियेवाल से तीन लोग जोगिंदर सिंह, करनैल सिंह और अजीत सिंह की मौत हुई। गांव करनाला से दो लोग काका और गगन है। गांव भगवां से छह लोग सतपाल सिंह, मुख्तयार सिंह, बलकार सिंह, बलकार सिंह, साहिब सिंह, चन्नन सिंह, दिलबाग सिंह है। गांव पतालपुरी से दो लोग गंजू राम और रोमी और गांव तलवंडी खुम्मन से मारा गया व्यक्ति अमरपाल सिंह सिंह है और गांव गल्लोवाल खुलियां से राजेश कुमार शामिल है।
साबुन बनाने का कहकर मंगवाया गया था मेथनॉल
लोगों की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस की ओर से लुधियाना के सुख एन्क्लेव स्थित साहिल केमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से मुख्य आरोपी साहिब सिंह ने 50 लीटर मेथनॉल मंगवाई थी। वहीं पुलिस पूछताछ में पंकज व अरविंद ने बताया कि आरोपी ने उन्हें कहा था कि उसकी साबुन बनाने की फैक्टरी है और इसी काम के लिए मेथनॉल चाहिए। मगर उन्हें नहीं पता था कि आरोपी मेथनॉल से शराब बनाने का धंधा करता है।