Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big News Today Amritpal attended his grandmother funeral

Chd-Punjab Big News: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमृतपाल, बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी; जेल में हंगामा

Sat, 21 Nov 2026 03:48 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, मानसा
पीटीआई, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

सांसद अमृतपाल की दादी का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का शेड्यूल जारी हो गया है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chd-Punjab Big News Today Amritpal attended his grandmother funeral
चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों के दो गुटों में हंगामा हो गया। सीजीएसटी के घर सीबीआई की रेड। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी। तरनतारन में फायरिंग की वारदात में एक युवक की मौत व तीन घायल। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


Trending Videos

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमृतपाल 
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन घंटे की पैरोल पर आए अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी के अंतिम दर्शन किए। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचे अमृतपाल सिंह दादी को आखिरी बार देखकर भावुक हो गए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से चरण कौर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके समर्थकों को हजूम उमड़ पड़ा। अमृतपाल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों की हत्या 

जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात बीते 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी 
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी, जबकि लिखित परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर

सीजीएसटी के घर सीबीआई की रेड
पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है। अधिकारी को 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद 20 नवंबर को उसके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर 

कपूरथला मॉडर्न जेल में हंगामा
मॉडर्न जेल कपूरथला में शनिवार सुबह टीवी देखने को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 

तरनतारन में फायरिंग
तरनतारन शहर में  माता के जागरण की तैयारियों में जुटे युवकों पर दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed