Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big news today 16 accused arrested with illegal weapons

Chd-Punjab Big News: सुप्रीम कोर्ट से मान सरकार को राहत, कार सवार ने 5 लोगों को कुचला; विधायक के घर ईडी रेड

Thu, 05 Nov 2026 04:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने डीए से जुड़े अवमानना के दोनों मामलों में पंजाब सरकार को बड़ी राहत दी है। अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार। लुधियाना में कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें  
 

विज्ञापन
Chd-Punjab Big news today 16 accused arrested with illegal weapons
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोगा में विधायक के घर ईडी रेड। अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लौटे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु। कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर। अवैध हथियारों के साथ 16 आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें  

विज्ञापन
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट ने डीए से जुड़े मामलों पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने डीए से जुड़े अवमानना के दोनों मामलों में पंजाब सरकार को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने आपराधिक और सिविल अवमानना दोनों तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई है। इसके चलते पंजाब सरकार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार को 1 दिसंबर तक परिसमापन योजना का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। मुलाजिमों को 31 मार्च तक किए जाने वाले भुगतान की जानकारी भी मांगी गई है। यह आदेश डीए से संबंधित बकाया भुगतान के मामले में आया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ 16 आरोपी गिरफ्तार 
अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटक सामग्री और नशा तस्करी से जुड़े अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो अत्याधुनिक उजी गन, दो हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने फायरिंग की तीन वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर 
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आने वाले ईस्सा नगरी पुली इलाके में गुरुवार सुबह रफ्तार और लापरवाही का चेहरा देखने को मिला। सुबह करीब सवा आठ बजे व्यस्त सड़क पर एक बेलगाम कार ने कहर बरपाते हुए राहगीरों और दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से इलाके में मातम और भारी आक्रोश का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर 

अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लौटे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद पड़े अटारी-वाघा सीमा मार्ग से 49 सदस्यीय पाकिस्तानी सिख जत्थे ने वतन वापसी की। जानकारी के अनुसार, यह जत्था 8 अक्तूबर को लाहौर से ताशकंद होते हुए उज्बेकिस्तान एयरवेज के विमान से नई दिल्ली पहुंचा था। जत्थे में 21 पुरुष, 26 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं को भारत के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने थे। पढ़ें पूरी खबर 

मोगा में विधायक के घर ईडी रेड 
आम आदमी पार्टी की मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर 29 घंटे से ईडी की रेड जारी है। मंगलवार रात करीब 3 बजे ईडी की टीम ने मोगा में दस्तक दी थी। विधायक के दोनों घरों सहित कुल सात ठिकानों पर ईडी की टीमों ने दबिश दी। ईडी की चंडीगढ़ इकाई की यह कार्रवाई सरकारी जमीन के अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में हुई। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed