{"_id":"6aec1a62277b6898190e9f83","slug":"out-of-control-car-in-ludhiana-novice-driver-runs-over-five-people-elderly-man-died-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बेलगाम कार का कहर: नौसिखिए ड्राइवर ने पांच लोगों को कुचला, बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में बेलगाम कार का कहर: नौसिखिए ड्राइवर ने पांच लोगों को कुचला, बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत
Thu, 05 Nov 2026 11:25 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार विक्रेता को स्कूटी समेत सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आने वाले ईस्सा नगरी पुली इलाके में गुरुवार सुबह रफ्तार और लापरवाही का चेहरा देखने को मिला। सुबह करीब सवा आठ बजे व्यस्त सड़क पर एक बेलगाम कार ने कहर बरपाते हुए राहगीरों और दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से इलाके में मातम और भारी आक्रोश का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार को एक नौसिखिया युवक चला रहा था जो ड्राइविंग सीख रहा था। व्यस्त बाजार और भारी भीड़भाड़ को देखकर वह बुरी तरह घबरा गया, जिससे उसका गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया। बेकाबू हुई कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी।
स्थानीय निवासी रमेश बांगड़ ने बताया कि कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार विक्रेता को स्कूटी समेत सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए आगे निकल गई। करीब 50 मीटर आगे जाकर यह बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी की स्कूटी और अन्य दो खड़े वाहनों से टकराने के बाद रुकी।
विज्ञापन
मृतक सब्जी विक्रेता की पहचान जगतार सिंह उर्फ गोशा (निवासी ससराली कॉलोनी, बूथगढ़) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोशा पिछले करीब 20 वर्षों से इसी इलाके में साग-सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। हादसे के वक्त सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
हादसे में घायल हुए अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी रफ्तार में थी। उसने पहले सब्जी वाले को टक्कर मारी और फिर मुझे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। होश आने पर मेरे बच्चों ने मुझे संभाला। मेरे सिर, उंगली और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त कार में कितने लोग थे और कितने अन्य लोग चपेट में आए, मुझे कुछ नहीं पता।
दुर्घटना के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित भीड़ ने तुरंत कार चालक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी, हालांकि इस दौरान मौका पाकर एक अन्य युवक कार से निकलकर फरार होने में कामयाब रहा।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। एसएचओ गुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी वरना कार चालक की पहचान फील्ड गंज निवासी युवक तमनजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के वक्त की अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।