Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar 16 accused arrested hand grenades heroin seized firing incidents

अमृतसर में 16 आरोपी गिरफ्तार: दो हैंड ग्रेनेड और 34 किलो हेरोइन बरामद, फायरिंग की तीन वारदात सुलझी

Thu, 05 Nov 2026 12:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन
Amritsar 16 accused arrested hand grenades heroin seized firing incidents
आरोपियों से बरामद हथियार और नशा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटक सामग्री और नशा तस्करी से जुड़े अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो अत्याधुनिक उजी गन, दो हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने फायरिंग की तीन वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना चाटीविंड में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसके साथ ही विदेश में बैठे हैंडलरों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed