{"_id":"6aca178ff214a6487c02997d","slug":"chandigrh-punjab-big-news-today-aap-protest-in-chandigarh-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार; हथियारों संग धरे चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार; हथियारों संग धरे चार आरोपी
Sat, 10 Oct 2026 04:25 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:25 PM IST
सार
चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आप ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हुई। सिसोदिया समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के फरीदकोट में एएसआई को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चंडीगढ़ कार लूट मामले में चार आरोपी पलवल से गिरफ्तार। अवैध हथियारों के साथ अमृतसर में चार आरोपी गिरफ्तार। रिश्वत मामले में एएसआई को 80 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पढ़ें पंजाब चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब के युवाओं ने निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। रोष मार्च निकाल चुनाव कार्यालय को घेरने के लिए आगे बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। युवाओं के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप के कई विधायक पहुंचे। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर

रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर फरीदकोट में तैनात एएसआई गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस को गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह ने शिकायत दी थी कि एएसआई गुरबख्श सिंह ने उसके खिलाफ दर्ज एक केस को रद्द करवाने के लिए पहले 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद केस रद्द करने के लिए 80 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर

अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो अफीम, एक अत्याधुनिक एम-16 राइफल, नौ अवैध पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। पढ़ें पूरी खबर

कार लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने दुकानदार से गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हुए चार बदमाश हरियाणा के पलवल में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो वे केएमपी एक्सप्रेसवे से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने खेतों में चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पांव में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

डाक कर्मचारी को मिलेगा वित्तीय लाभ
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की चंडीगढ़ पीठ ने सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी जसविंदर सिंह को बड़ी राहत दी है। अधिकरण ने डाक विभाग के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिनमें सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिये डाकिया बनने को उनकी पहली वित्तीय उन्नति माना गया था। पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगी परीक्षा के जरिये ऊंचे पद पर चयन को पदोन्नति मानकर वित्तीय उन्नति की गणना नहीं की जा सकती। पढ़ें पूरी खबर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन