फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab big news today Two young boy murdered in Tarn Taran

Chd-Pb Big News: सांसद अमृतपाल को वीडियो कॉल की अनुमति, तरनतारन में 2 युवकों की हत्या; सीएम मान का BJP पर हमला

Wed, 07 Oct 2026 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 05:20 PM IST
सार

सीएम मान ने भाजपा पर बोला हमला। सांसद अमृतपाल को मिली वीडियो कॉल की अनुमति। तरनतारन में दो युवकों की हत्या। लुधियाना में ट्रेन पर पथराव पढ़ें आज की बड़ी खबरें
 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news today Two young boy murdered in Tarn Taran
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोहाली-चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी। चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश। सांसद अमृतपाल को मिली वीडियो कॉल की अनुमति। सीएम मान ने सीबीआई रेड को लेकर भाजपा पर बोला हमला। लुधियाना में ट्रेन पर पथराव पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन


Trending Videos

सीएम मान ने सीबीआई रेड को लेकर भाजपा पर साधा निशाना 
पंजाब में सीबीआई रेड को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा। धुरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मान ने कहा कि सीबीआई की रेड से साफ पता चलता है कि पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनाव से पहले बड़े नेताओं, उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों पर रेड करवाती है। झारखंड में हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ, और दिल्ली व हरियाणा में भी ठीक ऐसा ही हुआ था। इससे पता चलता है कि भाजपा घबराई हुई है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अमृतपाल को मिली वीडियो कॉल की अनुमति
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल के जरिये बातचीत करने की अनुमति दी है। अमृतपाल सिंह की ओर से उनके वकीलों ने कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने  फैसला सुनाया। अदालत के आदेश के मुताबिक, अमृतपाल सिंह आज से अगले पांच दिनों के भीतर एक बार अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

तरनतारन में दो युवकों की हत्या 
तरनतारन में बुधवार को दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे दोनों युवकों के खून से लथपथ शव मिले। हमलावरों ने दोनों पर करीब पांच गोलियां दागीं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

लुधियाना में ट्रेन पर पथराव
लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे बोगी के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पत्थर लगने से कोच के तीन शीशे चकनाचूर हो गए। फिरोजपुर कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

मोहाली-चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी
चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को बुधवार को फिर धमकी भरा मेल आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 41 स्थित शिवालिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई  है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

शास्त्री नगर में अवैध ढांचों पर कार्रवाई 
चंडीगढ़ प्रशासन के संपदा विभाग ने शास्त्री नगर में अवैध रूप से बनाई गई मच्छी मार्केट के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की। सेक्टर-13 के पास बनी इस मार्केट में अवैध रूप से खड़े किए गए करीब 30 से 40 ढांचों को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई डीसी निशांत कुमार यादव के निर्देश पर की गई। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश 
चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में अवैध हथियारों के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार 
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी इनसे अवैध हथियार हासिल कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पढ़ें पूूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed