फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Weather to change in Chandigarh punjab Strong winds thunderstorms nights to turn cooler from 12th

ट्राइसिटी में बदलेगा माैसम: 11 तक गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं, 12 से ठंडी होने लगेंगी रातें

Wed, 07 Oct 2026 09:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 07 Oct 2026 09:55 AM IST
सार

सात और 8 अक्तूबर को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 से 11 अक्तूबर तक भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली चमकने के आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather to change in Chandigarh punjab Strong winds thunderstorms nights to turn cooler from 12th
चंडीगढ़ में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में अगले पांच दिन माैसम उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मंगलवार को दिन गर्म रहा। शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रहे, जबकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। 
विज्ञापन


अब मौसम करवट लेने की तैयारी में है। अगले पांच दिन ट्राइसिटी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 7 से 11 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Trending Videos

रात के तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अक्तूबर को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 से 11 अक्तूबर तक भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली चमकने के आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।

पंजाब में 6 और 7 अक्तूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। 8 अक्तूबर को हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 6 और 7 अक्तूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। 8 और 9 अक्तूबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब
मंगलवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह सामान्य के करीब रहा। बठिंडा में सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed