Chd-Punjab Big News: बारिश से धान भीगा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी; मंदिरों में नवरात्र की धूम
बारिश से जहां ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडियों में रखी धान की फसल पंजाब में भीग गई है। फाजिल्का मंडी में घुटनों तक पानी भर गया। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की ताजपोशी में पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विस्तार
पंजाब में बारिश से धान की फसल को नुकसान
पंजाब में बारिश से एक तरफ मौसम सुहावान हो गया है। वहीं, विभिन्न जिलों में मंडियों में रखी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की फसल बारिश के बाद तैरती हुई नजर आई। मंडी में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं, फिरोजपुर, मोगा और अन्य जिलों में भी मंडियों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सुनाम में खेतों में खड़ी धान की फसल भी तेज बारिश और हवा के चलते बर्बाद हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की ताजपोशी
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बीच परगट सिंह की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे हुए थे। वहीं, राजा वड़िंग, चन्नी भी एक ही मंच पर मौजूद रहे। परगट सिंह ने अपनी ताजपोशी के दौरान भाजपा और आप पर जमकर हमला बोला। वहीं, उन्होंने मंच से कांग्रेस के एकजुट होने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दिल्ली पुलिस के प्रवेश पर सीएम मान ने बोला हमला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस के कथित प्रवेश को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे गुरु घर की मर्यादा और सिख धार्मिक मान्यताओं पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस ने नंगे सिर और पैरों में जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब परिसर में प्रदर्शनकारी युवाओं को बाहर निकालने के लिए दाखिल हुई। पुलिस की इस हरकत से गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा तार-तार हुई है। सिख कौम इस हरकत को कभी नहीं भूलेगी। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान बाहर, एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में खेलेगा बांग्लादेश
पंजाब में प्रस्तावित पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद उसकी जगह बांग्लादेश की टीम खेलेगी। इसके बावजूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लीग चरण के सभी मुकाबले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा संवेदनशील संबंधों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में कराने या अपने मुकाबले तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी। एशियन हॉकी महासंघ ने यह मांग स्वीकार नहीं की। इसके बाद पाकिस्तान ने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में बस और कार की टक्कर में चार लोग घायल
जालंधर हाईवे पर सिधवां बेट रोड स्थित गांव लीला के पास रविवार को बारिश के दौरान सेम नाले पर कार और पीआरटीसी मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में जा घुसी। इस हादसे में बस और कार में बैठे कुल चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ के मंदिरों में नवरात्र की धूम
शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार को चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुल गए और मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ, दुर्गा स्तुति, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। पीजीआई के कैरन ब्लॉक से सुबह छह बजे शुरू हुई वॉक सुखना लेक की ओर रवाना हुई। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में वॉक फॉर मेंटल हेल्थ का आयोजन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में पीजीआई संस्थान के द्वारा वॉक फॉर मेंटल हेल्थ का आयोजन किया गया। इसमें पीजीआई के डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स और आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस वॉक के तहत लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक किया गया। पीजीआई के कैरन ब्लॉक से शुरू हुई वॉक सुखना लेक पर संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.