फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News Today punjab congress hoshiarpur school bus accident

Chd-Pb Big News: राजा वड़िंग दिल्ली रवाना, होशियारपुर में स्कूल बस पलटी, अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 01 Oct 2026 06:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 से संबंधित संशोधनों पर सहमति बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। वहीं होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। चंडीगढ़ और पंजाब की आज की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News Today punjab congress hoshiarpur school bus accident
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस्तीफा देने के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। पंजाब सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 से संबंधित संशोधनों पर सहमति बनाने के लिए पंजाब सरकार ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर विवाद के बाद दिए गए स्पष्टीकरण पर शाही इमाम ने संतोष जताया है। गुरदासपुर पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सात पिस्तौल (एक ग्लॉक और छह .30 कैलिबर) और आठ मैगजीन बरामद की हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद राजा वड़िंग दिल्ली रवाना 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले वड़िंग ने मीडिया से बातचीत में कहा मैं इस समय दिल्ली जा रहा हूँ, और फिर मैं निश्चित रूप से आप सभी से बैठकर बात करूँगा। मुझे पता है कि आपके कई सवाल हैं। मुझे लगता है कि कल तक उन सभी सवालों पर मुझे और अधिक स्पष्टता हो जाएगी, जिससे बाद मैं आपके माध्यम से पंजाब की जनता तक अपना संदेश पहुचा सकूं। वहीं, राजा वड़िंग ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना बायो बदल दिया है। बायो में पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष लिखा हुआ है। इससे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में स्कूल बस पलटी
होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुन लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड़, गुरदासपुर में चार काबू 
गुरदासपुर पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सात पिस्तौल (एक ग्लॉक और छह .30 कैलिबर) और आठ मैगजीन बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर



 

धीरेंद्र शास्त्री के स्पष्टीकरण के बाद विवाद खत्म, जामा मस्जिद में बैठक 
लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुलाई गई शहर भर के मुसलमानों की मीटिंग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्पष्टीकरण के बाद अमन शांति और भाईचारे की कामना के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि दो दिन पहले शहर में हुए एक धार्मिक आयोजन के दौरान इस्लाम पर की गई टिप्पणी के बाद उनकी ओर से प्रेस के माध्यम द्वारा संदेश दिया गया था कि अगर धीरेंद्र शास्त्री अपने शब्द वापस लेंगे तो यह सबसे बेहतर होगा। शाही इमाम ने बताया कि सोशल मीडिया द्वारा कल रात दूसरी ओर से बड़ी ही सकारात्मक शब्दों में सर्व धर्म एकता और सम्मान का संदेश वापस मिला इसके बाद यह फैसला किया गया की इस घटना से उत्पन्न हुए विवाद को विराम लगाया जाए। पढ़ें पूरी खबर



 

बेअदबी कानून संशोधन पर सहमति के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित 
पंजाब सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने इस एक्ट से संबंधित संशोधनों पर सहमति बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर


 

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू
पंजाब में धान की सरकारी खरीद आज से शुरू हो गई। खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही कई मंडियों में फसल की आवक शुरू हो गई है। इस बार फसल समय से पहले तैयार होने के कारण किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। सरकार ने खरीद के लिए जरूरी इंतजाम पूरे करने का दावा किया है।  पढ़ें पूरी खबर


सुनाम में नहर टूटी: सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न 
सुनाम क्षेत्र के गांव उगराहां के पास से गुजरती नहर में वीरवार सुबह अचानक बड़ी दरार आ गई। नहर का किनारा टूटते ही पानी का बहाव इतना तेज आया कि सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की पकी हुई फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।  पढ़ें पूरी खबर

सुनाम में नहर टूटी: सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न 
सुनाम क्षेत्र के गांव उगराहां के पास से गुजरती नहर में वीरवार सुबह अचानक बड़ी दरार आ गई। नहर का किनारा टूटते ही पानी का बहाव इतना तेज आया कि सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की पकी हुई फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।  पढ़ें पूरी खबर

दो वाहनों की टक्कर में जिंदा जला युवक
अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed