{"_id":"6acf729721fb6580f404f1bc","slug":"chandigarh-punjab-big-news-toady-prime-accused-in-mad-sandhu-murder-case-arrested-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: परिवंदर हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, संधू हत्याकांड केस में मुख्य आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: परिवंदर हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, संधू हत्याकांड केस में मुख्य आरोपी दबोचा
Wed, 14 Oct 2026 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
परिवंदर हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर और शॉप पर बुलडोजर से गिरा दिया। वहीं, सीएम मान ने भी घटना को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
परिवंदर हत्याकांड को लेकर पंजाब में उबाल। सीएम मान ने परविंदर हत्याकांड पर दी प्रतिक्रिया। पठानकोट में करोड़ों की हेरोइन बरामद। मैड संधू हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार। बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Trending Videos
परिवंदर हत्याकांड को लेकर पंजाब में उबाल
मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर की हत्या को लेकर पंजाब में उबाल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के विरोध में नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर और मेडिकल शॉप को गिरा दिया है। वहीं, मृतक परिजन और ग्रामीण एनएच पर डटे हुए हैं। परिजन सीबीआई से मामले की जांच करवाने के लिए अड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान ने परविंदर हत्याकांड पर दी प्रतिक्रिया
सीएम मान ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम मान के कहा मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

पठानकोट में करोड़ों की हेरोइन बरामद
पंजाब में क्रॉस बॉर्डर नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र से 7.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

मैड संधू हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
मैड संधू हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और वारदात में शामिल अन्य लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग
बलटाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने रात करीब सवा दो बजे घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पढ़ें पूरी खबर