फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Prime accused in Mad Sandhu murder case arrested from Mumbai

मैड संधू हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुंबई से दबोचा, हथियार बरामद; विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था जोबनप्रीत

Wed, 14 Oct 2026 10:57 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:57 AM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जोबनप्रीत की भूमिका शूटरों तक हथियार पहुंचाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और वारदात को अंजाम देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में सामने आई है।

विज्ञापन
Prime accused in Mad Sandhu murder case arrested from Mumbai
मैड संधू हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मैड संधू हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और वारदात में शामिल अन्य लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

 
विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जोबनप्रीत की भूमिका शूटरों तक हथियार पहुंचाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और वारदात को अंजाम देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में सामने आई है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी  विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


तरनतारन में तीन फायरिंग की घटनाओं में भी भूमिका
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी ने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़े तीन फायरिंग मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन वारदातों के पीछे कौन लोग थे और क्या इनका संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से है। पुलिस अब आरोपी के संपर्कों, हथियारों की सप्लाई करने वालों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed