फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BSF jawan in Pakistan custody flag meeting held with Pak Rangers

पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं छोड़ा, पाक रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग बेनतीजा

Thu, 24 Apr 2025 07:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 07:51 PM IST
सार

पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था। बुधवार को भारत पाक सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान बॉर्डर पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में लिया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जवान को रिहा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
BSF jawan in Pakistan custody flag meeting held with Pak Rangers
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पार कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान सरहद लांघ कर पाकिस्तान चला गया था। जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जवान को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। बीएसएफ  जवान कांस्टेबल पीके सिंह गलती से सीमा के उस पार चला गया था।

विज्ञापन



जवान को वापस लाने के लिए बीएसएफ के अधिकारी पाकिस्तान रेंजर्स के बात कर रहे हैं। बीएसएफ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मीटिंग बुलाई, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही।  
विज्ञापन


बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा जवान को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचे। जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर बुधवार रात तक फ्लैग मीटिंग की गई थी, लेकिन जवान को रिहा नहीं किया गया। ऐसे में वीरवार दोपहर को फिर से दोनों मुल्कों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में भी कोई हल नहीं निकला और पाकिस्तान ने जवान पीके सिंह को नहीं लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को विशेष परमिट के साथ खेती करने की इजाजत दी जाती है। फसल बोने और काटने के दौरान बीएसएफ के जवान उनके साथ तैनात रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। कंटीली तार जीरो लाइन से काफी पहले है। जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे हैं। पाकिस्तान ने अपनी तरफ कंटीली तार नहीं लगाई है। इस कारण गर्मी के कारण जवान पेड़ की छांव में बैठने के लिए गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। इतने में पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पर पहुंच गए और उन्होंने बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर उसके हथियार कब्जे में ले लिए।



यह भी पढ़ें : Crime: ये क्या...जान से ज्यादा प्यारी कार, गाड़ी के नुकसान का झेल नहीं पाया सदमा, कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed