फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Businessman shoots himself after car accident in Ludhiana

Crime: ये क्या...जान से ज्यादा प्यारी कार, गाड़ी के नुकसान का झेल नहीं पाया सदमा, कारोबारी ने खुद को मारी गोली

Thu, 24 Apr 2025 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 03:44 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी ने कार एक्सीडेंट के बाद घर आकर आहत होकर खुद को गोली मार ली। कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Businessman shoots himself after car accident in Ludhiana
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ लोग होते हैं जो खुद से ज्यादा अपनी गाड़ी की संभाल करते हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन कार से ऐसा लगाव कि गाड़ी का नुकसान होने से आहत होकर अपनी जान दे देना यह बड़ा ही अजीब है। लेकिन हां ऐसा हुआ है। पंजाब के लुधियाना में ऐसी घटना हुई है, जहां एक कार मालिक ने गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर खुद को ही गोली मार ली। 

विज्ञापन


लुधियाना के साऊथ सिटी के सनव्यू इलाके में रहने वाले लोहा कारोबारी दलबीर सिंह ने बुधवार रात को अपने घर में ही अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब परिवार वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह तुरंत दलबीर के कमरे की तरफ भागे। अंदर लहुलुहान हालत में दलबीर का शव पड़ा था। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दलबीर सिंह का लोहे का कारोबार है। वह शराब पीने का आदी था। रोजाना वह शराब पीने के लिए चला जाता था और घर देर से लौटता था। बुधवार की रात को वह अपनी कार में सवार होकर शराब पीने के बाद नशे की हालत में कार ड्राइव कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी कार बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की हालत कारोबारी आहत हो गया। किसी तरह वह घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। कमरे में पहुंचते ही उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए गए है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed