फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Attack on police stations in Punjab terrorism update news

धमाकों से क्यों दहल रहा पंजाब?: पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे आतंकी, 26 दिन में सात हमलों का आखिर क्या है मकसद

Fri, 20 Dec 2024 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 08:13 AM IST
सार

पंजाब में एक महीने में सात अलग-अलग पुलिस थाने व चौकियों पर ग्रेनेड हमला हो चुका है। इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में इन धमाकों के पीछे का मकसद ढूंढने में पुलिस जुट गई है। गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Attack on police stations in Punjab terrorism update news
पंजाब में थाने के सामने लगाए जा रहे जाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बीते 26 दिनों में पुलिस थानों पर 7 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे गुरदासपुर के बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ। 
विज्ञापन


अब गृह मंत्रालय ने पंजाब डीजीपी गौरव यादव से इन ग्रेनेड हमलों के पीछे के अब तक के इनपुट मांगे हैं। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस को खालिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा बड़े हमले को लेकर आशंका जताई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

पुलिस को दे रहे चुनाैती

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पुलिस थानों और चौकियों पर ग्रेनेड हमला कर खालिस्तानी आतंकी संगठन सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दरअसल इन हमलों के जरिए आतंकी संगठन प्रदेश के लोगों में न केवल डर का माहौल बनाना चाहते हैं, बल्कि स्पष्ट तौर पर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि अगर पंजाब के थाने-चौकियों के साथ पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित होगी।

निज्जर की हत्या का बदला

कनाडा में 18 जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बब्बर खालसा इंटरनेशन, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, खालिस्तार टाइगर फोर्स और अन्य संगठन भारत में विशेषकर खालिस्तानी मूवमेंट को जिंदा रखने के लिए अपने स्लीपर सेल्स को इन ग्रेनेड हमलों के साथ न केवल एक्टिव कर रहे हैं, इन हमलों की आड़ में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने के लिए भी बड़ी प्लानिंग की जा रही है। 

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि गृह मंत्रालय के साथ लगातार ग्रेनेड हमलों को लेकर इनपुट साझा किए जा रहे हैं, जल्द ही हमले में इस्तेमाल किए जा रहे एक्सपलोसिव यानी ग्रेनेड की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी साझा की जाएगी।

2021 और 2022 में भी हो चुके हैं बड़े हमले

  • नवंबर 2021 में सीआईए नवांशहर ऑफिस पर ग्रेनेड हमला और पठानकोट आर्मी कंटोनमेंट एरिया के त्रिवेणी गेट के पास हमला।
  • 9 मई 2022 को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक।
  • 10 दिसंबर 2022 को तरनतारन में सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी अटैक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed