फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Alert for heavy rain in Punjab for five days

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट: पांच दिन जमकर बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत; क्या बोला मौमस विभाग?

Sun, 13 Sep 2026 12:30 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Alert for heavy rain in Punjab for five days
मोगा में हुई तेज बारिश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में रविवार से आगामी पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावाना है। मौसम विभाग ने तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान जताया है। रविवार को मोगा समेत कुछ जिलों में बारिश हुई है। वहीं, शनिवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन




रूपनगर रहा सबसे अधिक गर्म 
रूपनगर में शनिवार को सर्वाधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

16 सितंबर से और तेज होगी बारिश की गतिविधियां 
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दस जिलों के लिए विशेष रूप से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर और रूपनगर शामिल हैं। 

इन जिलों में किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है। साथ ही, नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की सक्रियता के कारण बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed