फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   113 drug smuggler arrested in Punjab

पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 113 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद हुआ नशीला पदार्थ

Sun, 13 Jul 2025 09:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 09:48 PM IST
सार

रविवार को पुलिस ने 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम गांजा, 120 किलो भुक्की और 24,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

विज्ञापन
113 drug smuggler arrested in Punjab
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी है। रविवार को पुलिस ने 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम गांजा, 120 किलो भुक्की और 24,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन


विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 423 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 93 एफआईआर दर्ज की गईं और 453 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान 81 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन


बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और मोहाली समेत छह जिलों में पुलिस टीमों ने कुल 411 मेडिकल दुकानों की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं वहां नशीली गोलियों या अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed