{"_id":"66cca273c4651bcbc80f04c4","slug":"chandigarh-police-arrested-punjab-police-asi-son-who-viral-obscene-photo-of-his-ex-girlfriend-on-social-media-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASI का बेटा गिरफ्तार: एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो की थी वायरल, बचने के लिए पीया हारपिक, PGI में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASI का बेटा गिरफ्तार: एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो की थी वायरल, बचने के लिए पीया हारपिक, PGI में भर्ती
Mon, 26 Aug 2024 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:12 PM IST
सार
एक्स गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी ने बचने के लिए हारपिक पी ली।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस के एएसआई के बेटे ने ऐसा कारनामा कर दिया कि चंडीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की थी। पुलिस ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए टॉयलेट साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला एडिस हारपिक पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
आरोपी ने चंडीगढ़ की युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। मामले में साइबर सेल थाना पुलिस ने पंजाब पुलिस के एएसआई के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जब जांच टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गई तो उसने डर के मारे हारपिक पी लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ चंडीगढ़ लेकर आई और उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और पुलिस उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
दरअसल इस मामले में शहर की युवती ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी तेजेंद्र सिंह के साथ सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह दोनों आपस में वीडियो कॉल के जरिए भी बातचीत करते थे। इसी दौरान युवक ने धोखे से युवती की वीडियो कॉल के जरिए कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो ले लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी की इन्हीं हरकतों से तंग आकर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। बावजूद आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल के अनुसार युवक का पता निकाला और जब जांच टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची तो उसने हारपिक पी लिया।