फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Centre Grants Relaxation in Wheat Procurement Norms Union Minister Pralhad Joshi

Punjab: केंद्र ने गेहूं खरीद मानकों में दी राहत, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मांग पर लिया फैसला

Fri, 17 Apr 2026 03:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Apr 2026 03:50 PM IST
सार

भाजपा नेता दामन बाजवा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते किसानों को मंडियों में करीब दो सप्ताह तक परेशानी झेलनी पड़ी। यदि समय रहते केंद्र को स्थिति से अवगत कराया जाता, तो यह राहत पहले ही मिल सकती थी। 

विज्ञापन
Centre Grants Relaxation in Wheat Procurement Norms Union Minister Pralhad Joshi
गेहूं खरीद के मानकों में केंद्र ने दी राहत - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद के मानकों में पंजाब को बड़ी राहत दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दामन बाजवा सुनाम की नई अनाज मंडी पहुंचीं और किसानों के साथ खुशी साझा की।

विज्ञापन


इस दौरान दामन बाजवा ने कहा कि जैसे ही मामला केंद्र सरकार के संज्ञान में आया, तुरंत कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने निर्णय लेकर किसानों को राहत दी।
विज्ञापन


दामन बाजवा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते किसानों को मंडियों में करीब दो सप्ताह तक परेशानी झेलनी पड़ी। यदि समय रहते केंद्र को स्थिति से अवगत कराया जाता, तो यह राहत पहले ही मिल सकती थी। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और किसी भी स्तर पर उन्हें नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर हरमन बाजवा, मोनिका गोयल, राजीव मक्खन और संजय गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed