{"_id":"621876a46815b565de1afee6","slug":"case-registered-against-private-school-owner-in-obscene-acts-with-girl-students-and-taking-their-photograph","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिनौनी हरकत: छात्राओं से अश्लील हरकतें कर फोटो कर लेता था सेव, यूं फूटा निजी स्कूल संचालक का भांडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिनौनी हरकत: छात्राओं से अश्लील हरकतें कर फोटो कर लेता था सेव, यूं फूटा निजी स्कूल संचालक का भांडा
Fri, 25 Feb 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:57 AM IST
सार
मामला कई साल पुराना है लेकिन 18 फरवरी को इनमें से कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों का गुस्सा भड़का और उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के उपमंडल नंगल के गांव में एक निजी स्कूल चलाने वाले संचालक ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें की और उनकी फोटो खींच ली। मामला कई साल पुराना है लेकिन 18 फरवरी को इनमें से कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों का गुस्सा भड़का और उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 12 से 17 वर्ष की आयु की छात्राओं के साथ स्कूल मालिक अश्लील हरकतें करता था और फोटो खींचकर कंप्यूटर में सेव कर लेता था। एक दिन कंप्यूटर खराब हो गया, जिसे ठीक करने के लिए आरोपी ने अपने मैकेनिक दोस्त के पास भेज दिया। इस तरह सभी अश्लील फोटो उसके हाथ लग गई। आशंका है कि यह फोटो उसी ने किसी को दी होगी, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
नंगल पुलिस ने आरोपी अमृतपाल के खिलाफ 376(2)(डी) आईपीसी और 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला अश्विनी दगौड़ की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। डीएसपी सतीश कुमार ने अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन