{"_id":"6396d4e019ebdf4de3637fb1","slug":"car-of-groom-in-talwara-attacked-by-bees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बरात में जा रही कार पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दूल्हे समेत सात लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बरात में जा रही कार पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दूल्हे समेत सात लोग हुए घायल
Mon, 12 Dec 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 12:45 PM IST
सार
खिड़कियां खुली होने के कारण बड़ी संख्या में मधुमक्खियां कार में घुस गईं, जिससे कार सवार जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने एक राहगीर सहित घायलों को एक अन्य वाहन से उपचार के लिए नजदीकी सरकारी सिविल अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तलवाड़ा में रविवार को शादी करने जा रहे दूल्हे की कार पर अचानक ही रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें दूल्हे सहित सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव देपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र जगदीश की रविवार को शादी थी। वह कार में अपने पैतृक गांव देपुर से गांव लेहड़ी बरात ले जा रहा था। जब दूल्हे की कार दातारपुर से हाजीपुर मार्ग पर मुकेरियां हाईडल प्रोजेक्ट की नहर के पास से गुजर रही थी तो इसी बीच अचानक ही मधुमक्खियों के झुंड ने कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
खिड़कियां खुली होने के कारण बड़ी संख्या में मधुमक्खियां कार में घुस गईं, जिससे कार सवार जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने एक राहगीर सहित घायलों को एक अन्य वाहन से उपचार के लिए नजदीकी सरकारी सिविल अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया। इस घटना में घायलों की पहचान जसवीर सिंह, किरण, नेहा कुमारी, पूजा रानी, ऋषि पंडित, बच्चों में परी, वरुण, जाह्नवी और राहगीर कमलजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल हाजीपुर के डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे को कुछ ही समय में प्राथमिक उपचार देने के बाद भेज दिया गया। वहीं घटनाक्रम के बाकी पीड़ितों को भी प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम तक घर भेज दिया गया।