{"_id":"942616d6-e8a4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"captain-daughter-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सेना के कैप्टन की बेटी ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सेना के कैप्टन की बेटी ने किया आत्मदाह
पठानकोट/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में ममून छावनी में सेना के एक कैप्टन की 16 साल की बेटी ने मंगलवार तड़के खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। प्लस-वन की परीक्षा में अपेक्षा से कम नंबर आने पर वह तनाव में थी।
विज्ञापन
ममून पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। छात्रा के खुदकुशी करने पर परिवार और सेना के अफसरों ने कुछ भी बोलने की बजाए चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात बक्सर जिले (बिहार) के गांव बुराड़ी निवासी कैप्टन विजय कुमार वर्मा का परिवार ममून छावनी की आफिसर्स कालोनी में रहता है।
विज्ञापन
विजय वर्मा एक माह की छुट्टी पर घर आए हैं। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे उनकी बेटी निधि वर्मा (16) अलग कमरे में सो रही थी और उसके चीखने की आवाज सुनकर सभी लोग जाग उठे।
मौके पर पहुंच कर देखा तो निधि आग की लपटों में घिरी थी। आग पर काबू कर उसे तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।