फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cabinat minister says navjot sidhu's secret

मंत्री ने किया सिद्धू के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 28 Sep 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Sep 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
cabinat minister says navjot sidhu's secret

अमृतसर से भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कांग्रेस में शामिल करने की तैयारी की थी।

विज्ञापन


इसके लिए पूरा ताना-बाना बुन लिया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सिद्धू की मुलाकात भी करवा दी गई थी।

उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलना भी तय था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने मना कर दिया। यह खुलासा जयराम रमेश ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

उन्होंने कहा कि सिद्धू उनके अच्छे दोस्त हैं। लंबे समय से उनका उनसे परिचय है। सारी बातचीत फाइनल हो जाने के बाद उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने ऐसा क्यों किया मुझे इस बात का एहसास नहीं है, लेकिन उसके बाद मैने कभी नहीं पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

मैने उनसे उस समय यह बात कही थी कि आप कितने दिन तक इस पार्टी में रहेंगे, जहां आपको सम्मान नहीं मिलता है।

हालांकि कि वे रंगीन मिजाज वाले व्यक्ति हैं। वे लोकसभा में भी कम ही आते हैं और जब आते हैं तो उनका अंदाज ही अलग होता है।

मैंने उन्हें यह सलाह दी थी कि यदि लंबी राजनीति करनी है तो वे कांग्रेस में आ जाएं। यह पूछने पर कि क्या अब सिद्धू को कांग्रेस में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, रमेश ने कहा कि  यह सिद्धू पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed