फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bullero collides with sugarcane trolley due to fog on GT Road in Khanna

पंजाब: खन्ना में GT रोड पर धुंध के कारण गन्ने से भरी ट्रॉली से बुलेरो की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Wed, 21 Dec 2022 03:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

ट्रॉली के नीचे घुसी बुलेरो में से नौजवानों को बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल खन्ना दाखिल कराया। जहां से उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bullero collides with sugarcane trolley due to fog on GT Road in Khanna
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के खन्ना में जीटी रोड के ऊपर मलेरकोटला चौक के पास घनी धुंध के कारण बीती रात मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 2 नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी बुलेरो गाड़ी की टक्कर गन्ने से भरी ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बुलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


ट्रॉली के नीचे घुसी बुलेरो में से नौजवानों को बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल खन्ना दाखिल कराया। जहां से उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरीश पुत्र संजीव कुमार निवासी इकोलाहा तथा अमन निवासी खेड़ी नौध सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नौजवान बुलेरो गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तो ललहेड़ी के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बुलेरो गाड़ी घुस गई। धुंध के कारण यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी ने कहा कि लुधियाना में दोनों नौजवानों का इलाज चल रहा है जिनके बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed