फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Breaking ATM robbery attempt

एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास

Wed, 25 Sep 2013 10:48 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Wed, 25 Sep 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
Breaking ATM robbery attempt
कस्बा डेरा बाबा नानक में मंगलवार देर रात चोरों ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को तोड़ा मगर किसी कारण लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे ।
विज्ञापन


एटीएम की चेस्ट नहीं टूटने के कारण चोर पैसे नहीं चुरा सके।  चोरों एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।  बैंक के मैनेजर जतिंदर कुमार अरोड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी जब एटीएम की सफाई करने के लिए अंदर गई तो उसने मशीन टूटी हुई देखकर बैंक में सूचना दी।

गुरुद्वारा दरबार साहिब से श्मशानघाट को जाते रास्ते पर स्थित इस एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा गार्ड बैंक द्वारा नहीं लगाया गया है। रात में आसपास का इलाका सुनसान रहता है।
विज्ञापन


गार्ड नहीं होने पर मैनेजर जतिंदर कुमार अरोड़ा ने बताया कि यह एटीएम एक प्राइवेट कंपनी से हुए कांट्रैक्ट पर लगाया है। मशीन टूटने की सूचना उक्त कंपनी को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मशीन की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed