फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP MP Sunny Deol did not give any congratulatory message on Marriage Festival of Shri Guru Nanak Dev Ji 

विवादों में सनी देओल: सांसद ने श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर नहीं दी बधाई, नाराज लोगों ने कही ये बात

Tue, 14 Sep 2021 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि सांसद सनी देओल भी सिख समुदाय से हैं और उन्हें विशेष तौर पर इस पर्व को कभी नहीं भूलना चाहिए था। 

विज्ञापन
BJP MP Sunny Deol did not give any congratulatory message on Marriage Festival of Shri Guru Nanak Dev Ji 
सांसद सनी देओल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल फिर विवादों में घिर गए हैं। सनी देओल ने 13 सितंबर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के विवाह पर्व पर कोई बधाई संदेश नहीं दिया, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति रोष बढ़ गया है। बटाला स्थित गुरुद्वारा श्री कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदर सिंह भाटिया के अनुसार श्री गुरुद्वारा साहिब में सांसद की ओर से कोई पत्र या कोई बधाई संदेश नहीं पहुंचा है। वहीं राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिन लोगों को परंपराओं और अपने इतिहास का ज्ञान नहीं है, जो अनजान हैं, उन पर क्या गुस्सा करना। 

विज्ञापन


पिछले साल 25 अगस्त को सांसद सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट से श्री गुरुनानक देव जी की फोटो शेयर करके लिखा था कि वह जगत गुरु श्री गुरुनानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर संपूर्ण विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। 
विज्ञापन



किसान आंदोलन के चलते पंजाबियों और किसानों के हक में आवाज न बुलंद करने पर पंजाब के लोगों और किसानों में सनी देओल के प्रति पहले ही काफी गुस्सा है। कई बार सनी के ट्वीटर हैंडल पर भी लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट किए। इसके चलते सनी देओल ने सोशल मीडिया से कुछ दूरी बना रखी है लेकिन लोगों का कहना है कि कम से कम उन्हें बाबा नानक के विवाह समारोह पर तो बधाई देनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजीत सिंह निवासी सिरकिया, रुप सिंह निवासी तालिबपुर, सज्जन सिंह निवासी बटाला, यादविंदर सिंह निवासी संगतपुर और हरजीत सिंह ने कहा कि किसानों के हक में आवाज न उठाकर सनी देओल पंजाब के पुत्तर तो नहीं बन सके। सुरजीत सिंह ने कहा कि देओल भी सिख समुदाय से हैं और उन्हें विशेष तौर पर इस पर्व को कभी नहीं भूलना चाहिए था। 

राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिन्हें यह नहीं पता कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का बटाला से क्या संबंध है, हम उन पर क्या गुस्सा कर सकते हैं। बाजवा ने कहा कि भाजपा बाहर से सेलिब्रिटी लाई, जिसने लोगों को बेवकूफ बनाया और जीत गया जिसकी कीमत आज गुरदासपुर के लोग भुगत रहे हैं। 


वहीं सनी देओल के पीए निरंजन विद्यासागर ने कहा कि लोगों द्वारा ट्विटर पर गलत शब्दावली इस्तेमाल करने के कारण सनी देओल ट्विटर पर अधिक सक्रिय नहीं हैं। वहीं गुरुद्वारा साहिब में पत्र भेजने के बारे में उन्होंने दिल्ली दफ्तर में पता करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed