वोट की राजनीति: डेरा समर्थकों के सहारे पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के प्रयास में भाजपा
नौ जनवरी को डेरा सलाबतपुरा जिला बठिंडा में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे मुखी रहे शाह सतनाम के अवतार दिवस मनाने के बहाने डेरा समर्थकों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए बडे़ स्तर पर समागम का आयोजन किया था। इस समागम में विशेष तौर पर भाजपा के बडे़ नेता हरजीत ग्रेवाल ने भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के साथ शिरकत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रणनीति तय कर ली है। सियासी जानकारों का कहना है कि प्रदेश में डेरा समर्थकों के वोट काफी हैं। ऐसे में भाजपा का प्रयास चुनाव का बेड़ा इनके सहारे पार लगाना भी हो सकता है। डेरा समर्थकों के प्रभाव वाली मालवा की सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। किसान वोटरों के प्रभाव वाली सीटों पर कैप्टन और ढींडसा दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।
नौ जनवरी को डेरा सलाबतपुरा जिला बठिंडा में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे मुखी रहे शाह सतनाम के अवतार दिवस मनाने के बहाने डेरा समर्थकों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए बडे़ स्तर पर समागम का आयोजन किया था। इस समागम में विशेष तौर पर भाजपा के बडे़ नेता हरजीत ग्रेवाल ने भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के साथ शिरकत की थी। समागम वाले दिन डेरा सलाबतपुरा में डेरा सिरसा से जुड़ा पंजाब का राजनीतिक विंग भी पहुंचा था। इस डेरे के राजनीतिक विंग की भाजपा नेताओं के साथ एक विशेष बैठक भी हुई थी। जिसके बाद डेरा के राजनीतिक विंग के मुखी राम सिंह ने सीधे तौर पर एलान किया था कि जो डेरे की बात सुनेगा वो उनका समर्थन करेंगे। भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल और ज्याणी ने चुनाव संबंधी डेरे के राजनीतिक विंग से कोई भी बात होने से इनकार कर दिया था।
भाजपा ने शुक्रवार को बठिंडा की छह सीटों में से तीन सीटों मौड़, तलवंडी साबो और भुच्चो मंडी से अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया। उक्त तीनों सीटें डेरा समर्थकों के प्रभाव वाली हैं। यहां पर डेरा समर्थकों की गिनती जिले की तीन अन्य सीटों के मुकाबले ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा में रामपुरा, बठिंडा शहरी सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। बठिंडा देहात से शिरोमणि अकाली दल ढींडसा दल अपना प्रत्याशी उतारेगा।
भाजपा गठबंधन अपने चुनाव घोषणा पत्र में सभी वर्गो के लिए कर सकता है बडे़ एलान
सूत्रों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस एवं अकाली दल ढींडसा दल द्वारा जब प्रदेश की सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम एलान कर दिया तो उसके बाद गठबंधन अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगा। सूत्रों ने बताया कि भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस एवं ढींडसा दल गठबंधन अपने चुनाव घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लिए बडे़ एलान कर सकता है।