फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda court misdeed accused Cloth Merchant Sentenced Verdict in 13 Year Old Case

Bathinda: दुष्कर्मी कपड़ा व्यापारी को सजा, 13 साल पुराने मामले में बठिंडा कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tue, 17 Mar 2026 01:49 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 17 Mar 2026 01:49 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया था कि सतपाल ग्रोवर के साथ उनके परिवार की जान पहचान थी, जिसके चलते वो अक्सर ही उनके घर आता जाता था। महिला ने बताया कि एक दिन जब वो अपने घर पर अकेली थी तो सतपाल ग्रोवर उसके बैडरूम में आकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था।

विज्ञापन
Bathinda court misdeed accused Cloth Merchant Sentenced Verdict in 13 Year Old Case
court - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बठिंडा जिला अदालत ने 13 साल पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी कपड़ा व्यापारी सतपाल ग्रोवर को दोषी करार देकर सात साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली एरिया में रहने वाली एक शिक्षिका ने मार्च 2013 में खुदकुशी नोट लिखकर जहर निगल लिया था। पीड़ित को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने महिला के बयान पर  कपड़ा व्यापारी सतपाल ग्रोवर के खिलाफ दुष्कर्म और अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। 

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में चली लंबी कानूनी कार्रवाई के बाद जिला अदालत ने सरकारी वकील हरभूपिंदर पाल सिंह चौहान की दलीलों से सहमत होते हुए कपड़ा व्यापारी को दुष्कर्म के आरोप में सात साल की सजा और बीस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया था कि सतपाल ग्रोवर के साथ उनके परिवार की जान पहचान थी, जिसके चलते वो अक्सर ही उनके घर आता जाता था। महिला ने बताया कि एक दिन जब वो अपने घर पर अकेली थी तो सतपाल ग्रोवर उसके बैडरूम में आकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था। इसी दौरान उसका पति और भाई आ गए तो कपड़ा व्यापारी फरार हो गया था। इसके बाद महिला ने खुदकुशी करने की नीयत से जहर निगल लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed