फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   badal, modi, elction, PM, vote

तीस तारीख को बटन दबाओ, मोदी को पीएम बनाओ : बादल

Thu, 17 Apr 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/ अमर उजाला,खन्ना (लुधियाना) Updated Thu, 17 Apr 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
badal, modi, elction, PM, vote
वीरवार सुबह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ रहे अकाली-भाजपा के संाझे उम्मीदवार कुलवंत सिंह के हक में प्रचार करने खन्ना की अनाज मंडी पहुंचे।
विज्ञापन



रैली में सीएम ने कहा कि जिस तरह ईवीएम का बटन दबाने से एक चीख की आवाज निकलती है, उसी तरह आप लोग 30 तारीख को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाओ और कांग्रेस की चीख निकाल दो।
विज्ञापन



सीएम ने लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। रैली में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आप लोग नहीं जानते कि पंजाब में ट्यूबवेल कनेक्शन के बिजली खर्च के करोड़ों रुपये मौजूदा सरकार बिजली विभाग को अदा करती है। किसानों को बिजली मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने लोगों से अपील की कि आप ज्यादा से ज्यादा वोट अकाली भाजपा प्रत्याशियों को देकर उन्हें दिल्ली भेजें और मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं। इससे प्रदेश का ज्यादा से ज्यादा विकास हो सकेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बादल ने आगे कहा कि प्रदेश में जो भी टैक्स वसूला जाता है, वह सारा केंद्र सरकार के पास जाता है प्रदेश सरकार को उस टैक्स में से सिर्फ तीस प्रतिशत ही मिलता है, जिससे सूबे का विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश को जितना अधिकार चाहिए उतना नहीं दिया जा रहा जिससे उसके प्रदेश का विकास रुक जाता है।



बादल ने कहा कि प्रदेश में 38 प्रतिशत गरीबी का कांग्रेस भरपूर फायदा उठा रही है। उसको पैसों के  जरिए या फिर नशे के जरिए वोट खरीद लेती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सब को रोजगार देकर उनको अपनी मर्जी से वोट डालने का हक दिलवाएंगे। नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए बादल बोले कि मोदी ही एक ऐसे इंसान हैं, जो देश को तरक्की की बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं। इसलिए सभी देशवासियों को उन्हें अपना कीमती वोट देकर भारत को कांग्रेस की लूट से बचाना चाहिए।




 महंगाई को कांग्रेस की देन करार देते हुए सीएम बोले कि केंद्र सरकार ने आए दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप लोग इन सब से बचना चाहते तो देश में मोदी सरकार बनाएं। इस अवसर पर फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ रहे अकाली-भाजपा के उम्मीदवार कुलवंत सिंह, खन्ना के प्रभारी रणजीत सिंह तलवंडी और एसएस बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed