फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attack on AAP leader fight between two groups in Gurdaspur firing from both sides

पंजाब में आप नेता पर हमला, गाड़ी तोड़ी: गुरदासपुर में दो गुटों में झगड़ा, दोनों तरफ से फायरिंग, आप नेता घायल

Wed, 31 Jul 2024 03:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। हमले में आप नेता घायल हुआ है। वहीं घटना में उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। 

विज्ञापन
attack on AAP leader fight between two groups in Gurdaspur firing from both sides
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरदासपुर के कलानौर के गांव डेयरीवाल किरण में गांव के ही युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। युवकों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। वहीं युवकों को समझने आए आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान की गाड़ी पर भी दूसरे गुट के युवकों ने तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान जतिंदर सिंह समेत दोनों गुटों के चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब उन्हें झगड़े के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। वहां पर मौजूद दूसरे गुट के युवकों ने उनकी ही गाड़ी पर हथियारों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और गाड़ी की भी तोड़फोड़ की। तभी मौके पर उसके साथियों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई और इसी दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। 
विज्ञापन


जतिंदर सिंह ने कहा कि दूसरे गुट के युवकों के पास नाजायज हथियार हैं, जबकि उन्होंने गोली अपनी जान बचाने के लिए हवा में चलाई थी और बताया कि इस घटना में उनके चाचा लखविंदर सिंह भी जख्मी हुआ है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इन शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे गुट के युवक मनप्रीत सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। क्योंकि वह सरकार और नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डालते रहते हैं, जिसे लेकर गांव के ही कुछ आप समर्थक युवकों ने उसे पहले वीडियो डिलीट करने के लिए कहा और धमकी दी थी। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। उनके साथियों पर सीधी फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके ताया के दो लड़के मंगल सिंह और बहादुर सिंह भी जख्मी हुए हैं। 


वहीं, इस घटना को लेकर थाना कलानौर के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें जब घटना की सूचना मिली थी तो उन्होंने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और दोनों गुटों के चारों लोगों का इलाज गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस घटना में चार से पांच राउंड फायर हुए हैं। दोनों गुटों के घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed