{"_id":"99fa44d18a2c9e49916a03ee65f9d911","slug":"asi-father-and-son-in-tight-student-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को तंग करने में एएसआई बाप और बेटे पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को तंग करने में एएसआई बाप और बेटे पर केस
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में थाना सिटी पुलिस ने एक छात्रा को तंग करने और धमकियां देने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में नामजद आरोपियों में पुलिस का एक एएसआई भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार माडल टाऊन निवासी युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जालंधर के एक कालेज की छात्रा है और वह बस से कालेज आती-जाती है।
वह बीते 4-5 महीने से बस में आ-जा रही है। इस दौरान आरोपी कमल पुत्र सरवण सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर उसे परेशान करता है। जब इस बारे में आरोपी के पिता से बात की गई तो उसकी हरकतें और बढ़ गईं।
इस दौरान उसका रिश्ता फिल्लौर में तय हो गया, लेकिन आरोपी ने उसके होने वाले ससुराल में उसके बारे में अनाप शनाप बातें बता दीं। इस कारण उसका रिश्ता भी टूट गया। इस कारण वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
इस बारे में जब एएसआई सरवण सिंह निवासी दीप सिंह नगर को कहा तो उसने धमकी दी कि अभी तो रिश्ता ही टूटा है, आगे देखो तुम्हारा क्या हाल होगा। अभी आरोपी कमल उसके घर के आसपास घूमता है। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।