फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind Kejriwal on Punjab tour inaugurate power transmission works in Jalandhar

Jalandhar: अरविंद केजरीवाल और सीएम मान पहुंचे जालंधर, पांच हजार करोड़ के पावर ट्रांसमिशन कार्यों की शुरुआत

Wed, 08 Oct 2025 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 5000 करोड़ के निवेश के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत की।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal on Punjab tour inaugurate power transmission works in Jalandhar
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ 000 करोड़ के निवेश के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार 25,000 किमी की केबल बिछाने जा रही है। अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों ने 25 साल में शायद 25,000 किमी केबल लगाई होगी। हम 8,000 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने जा रहे हैं और 77 नए सब स्टेशन बनेंगे। बहुत बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। जो काम आज पंजाब में किया जा रहा है, वह ऐतिहासिक है — देश के बाकी हिस्सों की सरकारें ऐसा काम सोच भी नहीं सकतीं।
विज्ञापन




वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होने वाले वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगे।

गुरुवार को वह सीएम मान के साथ बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। यह पूरे पंजाब में विश्वस्तरीय खेल मैदान बनाने की परियोजना है। इनकी लागत 1184 करोड़ रुपये रखी है। इसके बाद वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed