{"_id":"64eb52a829c810008b0e9d16","slug":"young-man-who-came-to-get-cutting-done-in-salon-was-shot-dead-amritsar-news-c-59-1-asr1001-1747-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सैलून में कटिंग करवाने आए युवक की गोलियां मारकर हत्या\nदुकान में पहले से मौजूद थे दो हत्यारे, छह गोलियां मारी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सैलून में कटिंग करवाने आए युवक की गोलियां मारकर हत्या दुकान में पहले से मौजूद थे दो हत्यारे, छह गोलियां मारी गईं
Sun, 27 Aug 2023 07:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 27 Aug 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में शनिवार देर रात एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक एक सैलून पर कटिंग करवाने के लिए आया था। वारदात के बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित बता दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। वारदात की सूचना मिलते ही अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। अन्य अधिकारियों के साथ वह हत्यारों को ढूंढते रहे। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु निवासी रवि के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रात करीब 8:45 बजे जंडियाला के शेखपुरा एरिया में ब्रैंड कट सैलून पर रवि कटिंग करवाने गया था। रवि पर गोलियां चलाने वाले दो आरोपी पहले से ही दुकान में मौजूद थे। दोनों के हाथों में रिवाल्वर थे। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह गोलियां रवि पर चलाई गईं। पुलिस ने गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए हैं।
जैसे ही युवक पर गोलियां चलाई गई तो गोलियां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद आरोपी फरार हाे गए। रवि को गोलियां लगने से सैलून खून से भर गया। जिसके बाद रवि को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत बता दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि संभावना है कि हमलावर मृतक को जानते थे और हो सकता है कि उन्हीं ने फोन कर उसे बुलाया हो। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।