फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rural police arrested two accused with weapons and a consignment of drugs

Amritsar News: देहाती पुलिस ने हथियार और नशे की खेप सहित दो आरोपी किए काबू

Sat, 20 Dec 2025 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 20 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rural police arrested two accused with weapons and a consignment of drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



अमृतसर। अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अमृतसर देहाती पुलिस ने दो आरोपियों को हथियारों और नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल अमृतसर देहाती की टीम ने 4 पिस्टल, 24 कारतूस, 1 किलो अफीम और 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ जोबन पुत्र अवतार सिंह और जसकरण सिंह पुत्र बूटा सिंह, दोनों निवासी गांव जोंस मुहार, थाना अजनाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में दो ग्लॉक पिस्टल (9 एमएम) और दो पिस्टल (.30 बोर) शामिल हैं। वहीं, कारतूसों में 20 राउंड .30 बोर और 4 राउंड 9 एमएम के पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती सुहैल मीर ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम गांव बोपाराए बाज सिंह के पास नए बन रहे पुल के नजदीक नाकाबंदी कर जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव खुर्मानियां की ओर से आ रही एक बाइक को शक के आधार पर रोक दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हथियार, नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लोपोके में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed